EMRS Staff Selection Exam Notification 2025 Detail

Ministry of Tribal Affairs - Eklavya Model Residential Schools (EMRS) Staff Selection Exam 2025, 7267 Posts Teaching & Non-Teaching Recruitment 2025, Eligibility, Fee, Last Date, Apply Online,

Hemant sagar

9/21/2025

Eklavya Model Residential Schools (EMRS)  Staff Selection Exam 2025 PGT, TGT, Hostal Warden, JSA,
Eklavya Model Residential Schools (EMRS)  Staff Selection Exam 2025 PGT, TGT, Hostal Warden, JSA,

EMRS नई वेकेंसी 2025

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE)-2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती की जाएगी।

कुल रिक्तियां और पद 7267:

EMRS भर्ती 2025 में कुल 7267 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें शिक्षण पदों की संख्या 5647 और गैर-शिक्षण पदों की संख्या 1620 है। यह भर्ती देश भर के EMRS स्कूलों के लिए है, और सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के नियमों के अनुसार इस भर्ती में पद आरक्षित रखे गए है।

प्रिंसिपल के लिए 225 पद निकाले गए हैं। जो संभावना की दृष्टि से देखें तो बहुत है। इन पदों पर सामान्य वर्ग,अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए केंद्रीय आरक्षण नीति के अनुसार पद आरक्षित गए हैं।

यह पद स्कूल के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण है।

जानिए क्या है Eklavya Model Residential Schools (EMRS)

एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल (EMRS) भारत में अनुसूचित जनजाती के छात्रों के विकास के लिए रेजिडेंशियल स्कूल भारत के प्रत्येक महानगर में खोले जा रहे हैं। यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।

ये स्कूल आदिवासी बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए, आवासीय सुविधा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएगी। अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन कराया जाएगा। ताकि आदिवासी छात्र किसी से कम न रहें। कदम से कदम मिलकर आगे बढ़ सकें।

पात्रता मानदंड

EMRS भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा की गणना 23 अक्टूबर 2025 तक की जाएगी।

प्रिंसिपल: अधिकतम 50 वर्ष SC/ST/OBC के लिए छूट, अधिकतम 55 वर्ष, जो युवा प्रिंसिपल बनने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह शानदार अवसर है। PGT अधिकतम 40 वर्ष EMRS कर्मचारियों के लिए छूट का प्रावधान रखा गया है।

TGT, फीमेल स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन अधिकतम 35 वर्ष।

अकाउंटेंट, JSA, लैब अटेंडेंट अधिकतम 30 वर्ष।

PwBD, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए अतिरिक्त छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता:

  • प्रिंसिपल: 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है साथ में बैचलर आफ एजुकेशन हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ने लिखने की दक्षता होना अनिवार्य है। 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र लगाना होगा यह प्रमाण पत्र प्रमाणित होना चाहिए किसी प्राइवेट संस्था या सरकारी संस्था से।

  • PGT संबंधित विषय में मास्टर डिग्री 50% अंक के साथ, B.Ed. (IT को छोड़कर)।

  • TGT बैचलर डिग्री 50% अंक, B.Ed., CTET/STET योग्यता।

  • फीमेल स्टाफ नर्स B.Sc. नर्सिंग, 2.5 वर्ष का अनुभव।

  • हॉस्टल वार्डन के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

  • अकाउंटेंट के पद हेतु अभ्यर्थी के पास कॉमर्स में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

  • JSA पद के लिए उम्मीदवार के पास कक्षा 12वीं पास, टाइपिंग स्पीड 35 wpm अंग्रेजी या 30 wpm हिंदी होना अनिवार्य है।

  • लैब अटेंडेंट के लिए उम्मीदवार के पास दसवीं कक्षा पास या 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य है।

  • सभी पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता साथ में लिखना, पढ़ना, बोलना, आना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होगा, और आधिकारिक वेबसाइट https://nests.tribal.gov.in/

  • नोटिफिकेशन जारी: 19 सितंबर 2025

  • आवेदन प्रारंभ: 19 सितंबर 2025

  • अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025

परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी।

आवेदन शुल्क:

  • महिला, SC, ST, PwBD: के लिए 500 रुपए

  • अन्य उम्मीदवार: प्रिंसिपल के लिए 2500 रुपए, PGT/TGT के लिए 2000 रुपए

  • गैर-शिक्षण के लिए 1500 रुपए

  • भुगतान ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से होगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन दो चरणों में होगा,लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/व्यक्तिगत बातचीत।

परीक्षा पैटर्न

  • PGT/TGT 120 प्रश्न, 120 अंक, 3 घंटे। सेक्शन सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, ICT, शिक्षण योग्यता, भाषा दक्षता।

  • प्रिंसिपल 100 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे। सिलेबस में रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, भाषा, एकेडमिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन।

  • JSA के लिए टाइपिंग टेस्ट, लैब अटेंडेंट के लिए प्रैक्टिकल।

  • अंतिम मेरिट लिखित और इंटरव्यू के आधार पर बनेगी, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन।

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन लाभ मिलेगा

  • प्रिंसिपल को 78,800 से 2,09,200 तक वेतन दिया जाएगा।

  • PGT को 47,600 से 1,51,100 तक वेतन दिया जाएगा।

  • TGT को 44,900 से 1,42,400 तक वेतन दिया जाएगा।

  • गैर-शिक्षण पद, लेवल 2 से 6 तक। वेतन दिया जाएगा।

  • इसके अलावा, किराया-मुक्त आवास और मूल वेतन का 10% विशेष भत्ता मिलेगा।

इतनी अधिक वैकेंसी इस बात का संकेत दे रही है कि आदिवासी छात्रों के विकास के लिए एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल लगातार खोले जा रहे हैं, जिससे आदिवासी युवा मुख्य धारा में आ सके।