LADLI BEHNA YOJANA UPDATE 2025
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ श्री मोहन यादव ने लाड़ली बहेना योजना की बढ़ाई राशि।
कितनी वढ़ाई राशि -
लाडली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की जा रही है। यह राशि पिछले 28 महीने से लगातार मध्य प्रदेश की बहनों के खाते में 1250 रुपए आ रही थी। इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्णय लेते हुए यह राशि दीपावली पर ₹1500 भेजने की घोषणा की है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरु की गई योजना -
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई यह योजना, महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 3000 रूपए भेजने का वादा था। लेकिन यह वादा धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।
पहले यह राशि 1000 रुपए दी जाती थी -
पहले यह राशि 1000 रुपए दी जाती थी। फिर बढ़कर यह राशि मध्य प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1250 रुपए हुई । अब यह राशि दीपावली पर त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए 1500 की जा रही है। यह राशि 2028 तक 3000 रुपए किए जाने का वादा अब वर्तमान के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कर रहे हैं।
अब देखना यह है कि यह राशि कब बढ़कर 3000 रुपए मिलेगी। इसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें की करीब सवा करोड़ की आबादी इस योजना का लाभ उठा रही है। 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं के खाते में यह राशि 1250 रुपए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। कोई बिचौलिए इस राशि को बीच में नहीं रोक सकते, क्योंकि किसी प्रकार का बीच में बैरियर नहीं है।
मध्य प्रदेश हर त्यौहार पर महिलाओं का विशेष ख्याल रखती है -
मध्य प्रदेश सरकार लगातार हर त्यौहार पर महिलाओं का विशेष ख्याल रखती है। पिछले त्यौहार रक्षाबंधन पर भी मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने यह राशि 250 रुपए जोड़कर 1250 रुपए से बढ़कर 1500 दिए थे। अब उन्हें दीपावली के तोहफा के रूप में और यह राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए दिए जाने की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है।

