Rajasthan Teacher Vacancy 2025
Rajasthan teacher recruitment 2025 राजस्थान टीचर रिक्रूटमेंट 2025 6500 पदों पर होगी भर्ती। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 के लिए टीचर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।
Rajasthan teacher recruitment 2025
राजस्थान टीचर रिक्रूटमेंट 2025,
6500 पदों पर होगी भर्ती।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 के लिए टीचर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।
जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने की पात्रता रखते हैं। उनके लिए यह वैकेंसी सुनहरा अवसर लेकर आई है। यह भर्ती प्रक्रिया राजस्थान के सरकारी स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापक सीनियर टीचर ग्रेड सेकंड के 6500 पदों पर की जाएगी यह भर्ती शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
आपको बता दें कि सम्मानजनक पद और आकर्षण वेतन के साथ यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिसके लिए युवा दिन-रात मेहनत करते हैं। आईए जानते हैं भर्ती प्रक्रिया पात्रता परीक्षा और तैयारी किस तरह की जाएगी।
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सेकंड ग्रेड टीचर के आवेदन 19 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 17 सितंबर 2025 तक आवेदक फार्म भर सकेंगे।
यह भर्ती 10 विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जा रही है जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,गणित, पंजाबी, विज्ञानज़ सामाजिक विज्ञान, गुजराती, पंजाबी, भाषा में ग्रेजुएट उम्मीदवार यह फॉर्म भर सकेंगे।
क्या रहेंगे पात्रता मापदंड।
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन सेकंड ग्रेड टीचर के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता को ध्यान पूर्वक जान लें।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री होनी चाहिए जैसे BE.d या D.EL.Ed होनी चाहिए।
हिंदी, अंग्रेजी,गणित, पंजाबी, उर्दू ,संस्कृत,जैसे विषयों के लिए संबंधित विषय में वैकल्प वैकल्पिक विषय के रूप में स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
जैसे विज्ञान विषय के लिए भौतिक, रसायन, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या बायोकेमेस्ट्री में से कम से कम दो विषयों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की गणना कैसे होगी।
अभ्यर्थी की आयु सीमा की बात करें,
तो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट रहेगी।
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 5 वर्ष और
आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 10 वर्ष तलाकशुदा विधवा महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
किस तरह होगा रजिस्ट्रेशन
SSO पोर्टल पर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर आईडी बनानी होगी।
दसवीं क्लास की मार्कशीट और आधार कार्ड के साथ वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR ) करना अनिवार्य होगा.
तत्पश्चात आप राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpscrajasthan.gov.in)की वेबसाइट पर दिखाई देने वाली लिंक पर क्लिक करना।
यहां पर आपको शैक्षणिक जानकारी सावधानी पूर्वक भरनी होगी।
एक नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर, बाय अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।
क्या रहेगा आवेदन शुल्क।
सामान्य वर्ग के लिए ₹600 आवेदन शुल्क रहेगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग और बैकवर्ड क्लास, क्रीमी लेयर वर्ग के लिए ₹600 आवेदन शुल्क रहेगा।
गैर क्रीमी लेयर, ओबीसी,एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए ₹400 आवेदन शुल्क रहेगा।
सभी जानकारी ध्यान पूर्वक अध्ययन कर भरें और सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अपने पास रखें।
परीक्षा पद्धति क्या रहेगी।
परीक्षा पद्धति अर्थात पैटर्न के बारे में बात करें तो राजस्थान लोक सेवा आयोग सेकंड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में दो लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएगी जो कल 500 नंबर की होगी परीक्षा का पैटर्न निम्नलिखित रहेगा।
पेपर फर्स्ट के लिए 200 अंक और
पेपर सेकंड के लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।
प्रथम पेपर में क्या पूछा जाएगा।
फर्स्ट पेपर में राजस्थान की ऐतिहासिक सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक और भौगोलिक जानकारी,राजस्थान समसामयिक मामले, भारत का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान, से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
कुल अंक 200 रहेंगे।
समय दो घंटा रहेगा ।
प्रश्नों की संख्या 100 रहेगी।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 की नेगेटिव मार्किंग रहेगी
पेपर सेकंड 300 अंक का रहेगा।
यह पेपर विषय विशिष्ट होगा अर्थात संबंधित विषय में ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपना विषय चयन करेंगे जैसे अंग्रेजी में स्नातक अभ्यर्थी के लिए अंग्रेजी पेपर रहेगा।
जिसमें संबंधित विषय का सामग्री और शिक्षण विधियां शामिल रहेंगी।
समय 3 घंटा.
प्रश्नों की संख्या 150.
नेगेटिव मार्किंग 1/3 अंक रहेगी.
परीक्षार्थी को दोनों पेपर पास करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
राजस्थान लोक सेवा आयोग सेकंड ग्रेड टीचर के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 11 के तहत वेतनमान दिया जाएगा जिसकी ग्रेड पे 4200 रहेगी।
इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, आवास भत्ता, महंगाई भत्ता, विभिन्न भत्ते आदि दिए जाएंगे.
नोट - यह लेख राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन सेकंड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट 2025 के नवीनतम विवरणों पर आधारित है.
अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमित रूप से जांच करने की सलाह दी जाती है.