UPSSSC PET 2025 exam district slip

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025: परीक्षा जिला स्लिप जारी जारी कर दी गई है जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वह अपनी परीक्षा का शहर और डेट जान ले।

Hemant sagar

8/28/20251 min read

UPSSSC PET 2025 exam district slip
UPSSSC PET 2025 exam district slip

UPSSSC PET 2025 exam district slip

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025: परीक्षा जिला स्लिप जारी जारी कर दी गई है जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वह अपनी परीक्षा का शहर और डेट जान ले।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (PET) 2025 के लिए आयोग ने 27 अगस्त 2025 को एक वेबसाइट upsssc.gov.in पर PET 2025 की Exam District Slip जारी कर दी है। यह दिलीप उम्मीदवारों को परीक्षा शहर पहले से बता देगी और तारीख भी मिल जाएगी किस दिन उम्मीदवार का पेपर है।

जिससे परीक्षार्थी अपनी यात्रा की योजना टिकट रिजर्वेशन बस या अन्य किसी माध्यम से जाने की योजना बना रहे हैं तो वह एग्जाम जिला स्लिप देखकर बना ले ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में रखी गई है। यह परीक्षा ग्रुप 'सी' जैसे पदों

एक्स-रे टेक्निशियन, जूनियर अस्सिटेंट, लेखपाल लेखपाल, आदि के लिए प्रारंभिक चरण है। यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है; एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा, एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाना है स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए है।

PET 2025 का महत्व।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा को ग्रुप बी और सी पदों की भर्ती के लिए तैयार किया है।

इस वर्ष भी लगभग 25.32 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा का पंजीकरण 14 मई से 17 जून 2025 तक चला था, इतनी अधिक संख्या में आवेदकों को दृष्टिगत रखते हुए यह योजना बनाई गई है ताकि अभ्यर्थियों को पहले से अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल सके।

जिला स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों में खुशी की लहर है चलो उन्हें अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल गई।

PET स्कोर की वैधता अब 3 वर्ष की कर दी गई है।

जो पहले 1 वर्ष थी। इससे उम्मीदवारों को कई भर्ती चक्रों के लिए इस परीक्षा से लाभ मिलेगा।

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। यह व्यवस्था परीक्षार्थियों को देखते हुए और निष्पक्षता को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।

PET 2025 का उद्देश्य

UPSSSC PET उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती का प्रवेश द्वार है।

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य योग्यता का मूल्यांकन, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणितीय क्षमता और भाषा कौशल आदि प्रश्न पूछे जाएंगे।

जो इस परीक्षा को तीन करेगा वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।

पात्रता

न्यूनतम हाईस्कूल (कक्षा 10) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 1 जुलाई 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए आयु में छूट का प्रावधान है। भारतीय नागरिकता अनिवार्य है, हालांकि उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण आवश्यक नहीं है, लेकिन पदों की उपलब्धता राज्य स्तर पर ही है।

परीक्षा का पैटर्न सरल लेकिन बड़ा रखा गया है।

जिसमें समग्र उत्तर प्रदेश की जानकारी सामान्य ज्ञान भारत का ज्ञान रहेगा।

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड OMR सीट पर होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, कुल 100 अंक। सही उत्तर पर +1 अंक और गलत उत्तर पर -0.25 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।

सिलेबस।

सिलेबस की बात करें तो यह परीक्षा हाईस्कूल स्तर की है जिसमें सामान्य अध्ययन भूगोल पर्यावरण अर्थव्यवस्था इतिहास सामान्य हिंदी संख्यात्मक संख्या प्रणाली तर्क शक्ति डायग्राम कोडिंग डिकोडिंग श्रृंखला आदि शामिल है।

स्लिप कैसे डाउनलोड कर

परीक्षार्थी को upsssc.gov.in पर जाना होगा वहां पर कैंडिडेट सेगमेंट क्षेत्र में UPSSSC पेट 2025 link क्लिक करें

जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और कैप्चा कोड दर्ज करें।

'सबमिट' बटन दबाएं। स्क्रीन पर आपका जिला, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

प्रिंटआउट लें और सुरक्षित रखें। अवलोकन करें कि किस शहर हमारा परीक्षा केंद्र है।

उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं रहने ठहरने खान की व्यवस्था कैसे की जाएगी यह परीक्षार्थी को स्वयं करनी होगी।

जन्मदिन दीवारों ने आवेदन भरते समय ईमेल आईडी सबमिट किया है उनको ईमेल आईडी पर यह स्लिप भेजे जा रहे हैं यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं

परीक्षा केंद्र।

परीक्षा केंद्र 48 जिलों में बनाए गए हैं जिसमें आगरा गौतम बुद्ध नगर मेरठ गोरखपुर वाराणसी प्रयागराज कानपुर लखनऊ जैसे शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सरकारी स्कूलों के अलावा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में परीक्षा केंद्र रखे गए हैं।

जब विद्यार्थियों ने अपना प्राथमिक परीक्षा केंद्र भरा है उनको सेकंड ऑप्शन में भरा गया परीक्षा केंद्र भी मिल सकता है।

परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने का प्रयास करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

तैयारी कैसे करें।

परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार को सामान्य हिंदी व्याकरण मुहावरे पर्यायवाची पर ध्यान देना चाहिए सामान्य अध्ययन में उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी सामान्य जानकारी गणित तर्क शक्ति देने अभ्यास के प्रश्न पूछे जाएंगे आयोग ने स्वास्थ्य दिशानिर्देशों (जैसे मास्क, सैनिटाइजर) का पालन करने को कहा है।

एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे घबराने की जरूरत नहीं है।

परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे आप आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।

तैयारी में कोई कसर न छोड़ें, सफलता निश्चित है।